बिहार के सिवान में रहने वाली अंशु ने ऐसा साहस दिखाया, जो सभी के लिए प्रेरणा बन गयी है। दरअसल, 16 साल की अंशु जब अपने कोचिंग से पढ़ कर आ रही थी तभी एक युवक ने उनका मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश की। उसके बाद अंशु ने युवक का पीछा किया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अंशु ने इस घटना की जानकारी तुरंत नगर थाने की पुलिस को दी।

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एबीपी न्यूज़ के सीनियर एडिटर प्रकाश कुमार ने वीडियो शेयर किया और कैप्शन लिखा, “बंदी में है दम! सिवान में बीच सड़क पर मोबाईल छीन कर भाग रहे बदमाश को दौड़ा कर पकड़ने वाली लड़की की कहानी…. सुनिए अंशु की जुबानी… सीवान से कैलाश की रिपोर्ट।”

अंशु ने बताया कि जैसे ही वह युवक उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा तो उन्होंने चिल्लाकर लोगों से मदद मांगी मगर किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। फिर उन्होंने खुद उस चोर का पीछा किया और कुछ ही दूरी जाने के बाद भवनाथ मंदिर के पास उन्होंने उसे पकड़ लिया। युवक को फ़िलहाल हिरासत में ले लिया गया है और उसपर जल्द ही कार्यवाई होगी। सिवान के पुलिस लाइन की रहने वाली अंशु के पिता का नाम मनोज कुमार है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading