Payal-Khatri

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना में कंप्यूटर साइंस के फाइनल इयर की छात्रा पायल खत्री को उनके ड्रीम कंपनी से सालाना 32 लाख का पैकेज मिला है। जी हां, NIT पटना की पायल को वर्ल्ड लीडिंग कंपनी गूगल (Google) ने 32 लाख रुपए का पैकेज दिया है। पायल ने बताया कि उन्हें कई अन्य कंपनियों जैसे- अमेरिकन एक्सप्रेस और कई जगह से भी ऑफर मिले। लेकिन उन्होंने गूगल को चुना। क्योंकि Google शुरू से ही उनकी ड्रीम कंपनी रही है।

बता दें कि, पायल मूल रूप से कानपूर की रहने वाली हैं। पायल के पिता दीपक खत्री प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का काम करते हैं। और मां हिमांशी खत्री गृहिणी हैं। पायल से पहले NIT, पटना की छात्रा अदिति को फेसबुक ने 1.6 करोड़ का पैकेज ऑफर किया है। यह ऑफर ऑफ कैंपस चयन के माध्यम से दिया गया है। अदिति इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन विभाग के लास्ट ईयर की स्टूडेंट है।

NIT Patna के निदेशक प्रो.पीके जैन ने दोनों छात्राओं को इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी। और कहा कि अब तक 150 से अधिक कंपनियों ने छात्रों को 700 से अधिक जॉब प्रस्ताव दिए हैं। प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. शैलेश एम पांडेय ने कहा कि इस वर्ष फेसबुक, एडोब, एमेजान, लिंक्डइन, पेटीएम, डेलाइट, क्लौडेरा जैसी कई कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया है। और ये प्लेसमेंट ड्राइव जून 2022 तक चलेगा।

Join Telegram

Whatsapp