nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक बार फिर जिलों की यात्रा पर निकलने वालों हैं। इस बार यात्रा का नाम दिया है ‘समाज सुधार यात्रा’। 12 दिनों की इस यात्रा की शुरुआत 22 दिसंबर से मोतिहारी से होगी। 15 जनवरी को पटना में इसका समापन होगा। इसका शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है। इससे पहले नीतीश कुमार अपने 16 वर्षों के शासनकाल में 12 यात्राएं कर चुके हैं।

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही, राज्य में चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे। जनसभाओं में जिलों के जीविका समूह की महिलाएं भाग लेंगी, जिसमें पूर्ण शराबबंदी अभियान, दहेज प्रथा उन्मूनल, बाल विवाह मुक्त अभियान से संबंधित राज्य सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों और निर्णयों पर विचार रखे जाएंगे।

समीक्षा बैठकों में स्थानीय सांसद, विधायक, पार्षद स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे। बैठक निर्धारित विषयों पर ही सीमित रहेगी। सभी जिलाधिकारी आयोजित जन-सभा के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा एवं सौजन्य की दृष्टि से सही जगह का चयन कर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चत करेंगे।

किस दिन कहां होगी सभा

  • 22 दिसंबर- पूर्वी चंपारण-पश्चिम चंपारण
  • 24 दिसंबर- सीवान, सारण, गोपालगंज
  • 27 दिसंबर- भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर
  • 29 दिसंबर- मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर
  • 30 दिसंबर- दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर
  • 04 जनवरी- गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद
  • 06 जनवरी- मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा
  • 08 जनवरी- जमुई, खगड़िया, लखीसराय
  • 11 जनवरी- पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज
  • 12 जनवरी- सहरसा, मधेपुरा, सुपौल
  • 13 जनवरी- भागलपुर, बांका
  • 15 जनवरी- पटना, नालंदा

नीतीश की यात्राएं

बिहार में 2005 में सत्ता हासिल करने के बाद अपने 17 साल के कार्यकाल में नीतीश ने कुल 12 यात्राएं की हैं।

  • न्याय यात्रा- 12 जुलाई 2005
  • विकास यात्रा- 9 जनवरी 2009
  • धन्यवाद यात्रा- 17 जून 2009
  • प्रवास यात्रा- 25 दिसंबर 2009
  • विश्वास यात्रा- 28 अप्रैल 2010
  • सेवा यात्रा- 9 नवंबर 2011
  • अधिकार यात्रा- 19 सितंबर 2012
  • संकल्प यात्रा-5 मार्च 2014
  • संपर्क यात्रा- 13 नवंबर 2014
  • निश्चय यात्रा- 9 नवंबर 2016
  • विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा- 12 दिसंबर 2017
  • जल-जीवन-हरियाली यात्रा- 3 दिसंबर 2019

Loading