Home Politics एक और सियासी दाव खुश्वाहा का rjd को जवाब ” हमारे संपर्क...

एक और सियासी दाव खुश्वाहा का rjd को जवाब ” हमारे संपर्क में हैं आरजेडी के कई विधायक, इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा”

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा राज्य सरकार के तीन-चार महीने में गिर जाने के बयान पर जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा कि दुनिया की कोई ताकत नीतीश कुमार की सरकार को पांच साल तक गिराना तो दूर हिला भी नहीं सकती है। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का काम करने का जो स्टाइल है उससे अभी क्या, वे जो बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वह भविष्य में भी पूरा नहीं होने वाला है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को अपना मैनडेट दिया है और उनके नेतृत्व में सरकार बेहतर ढंग से काम कर रही है। यह सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल बखूबी पूरा करेगी। 

तेजस्वी यादव खुद संकट के समय बिहार के बाहर रहते हैं। लौटते हैं तो कुछ ऐसा बयान दे देते हैं जिससे अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकें। इसी के तहत उन्होंने सरकार गिरने का बयान दिया है। उनके क्षेत्र राघोपुर की जनता भी उनके गायब रहने से काफी आक्रोशित थी। इसलिए जब उनके बीच गये तो कुछ बोल दिया। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी अगर जदयू के विधायकों के संपर्क में होने का दावा कर रहे हैं तो जान लें, राजद के भी कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। इस वक्त मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। राजनीति संभावनाओं का भी खेल माना जाता है। 

Exit mobile version