raid

बिहार (Bihar) के किशनगंज (Kishanganj) स्थित RWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार राय (Sanjay Kumar Rai) के आवास पर विजिलेंस विभाग (Vigilance Department) ने छापेमारी कर करोड़ों की बेहिसाब नकदी बरामद की। जूनियर इंजीनियर व कैशियर से रिश्वत की सूचना मिलने पर टीम ने राय को निशाना बनाया। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे निगरानी विभाग के डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से छापेमारी हो रही है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में मामला दर्ज करते हुए सतर्कता विभाग ने छापेमारी कर पटना के इंद्रपुरी रोड नंबर 10 स्थित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार राय के आवास पर तलाशी में करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद किया। इसके साथ ही काफी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

इस बीच जांच टीम ने नोटों की मिलान शुरू कर दी है। छापेमारी में कई अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी को लेकर नोट गिनने की मशीन लगाई गई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी जारी है। निगरानी डीएसपी ने बताया कि किशनगंज में तीन स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पटना में भी दो स्थानों पर छापेमारी जारी है।

Join Telegram

Join Whatsapp