Congress1
Congress1

Report by Manisha:

कांग्रेस में अंतर्कलह कम होने का नाम हीं नहीं ले रहा है। आज गोपालगंज में कांग्रेस को उस वक्त अत्यधिक दुर्दशा झेलनी पड़ी, जब बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में हीं उलझ गए। सबसे ज्यादा हद तो तब हो गई जब कार्यकर्ता आपस में भिड़े उस वक्त उनके सामने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता के सामने ही कोंग्रेस कार्यकर्ता आपस में हंगामा करने लगे। आक्रोशित कार्यकर्ता लगातार पार्टी नेताओं पर पक्षपात करने, चुनाव के दौरान गलत नीतियों की वजह से दूसरे दल के नेताओं को टिकट देने और कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाते रहे।

बाता दे कि रविवार गोपालगंज सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाग लेने पटना से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास सहित कई पार्टी के आलाकमान यहां पहुंचे हुए थे। इसी बैठक में स्थानीय जिलाअध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता भी मौजूद थे।

बैठक निर्धारित समय से यहां पर शुरू होने वाली हीं थी कि इसी बीच पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के सामने ही पार्टी नेताओं पर कार्यकर्ताओं को अलग करने सहित जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट नही देने का आरोप लगाने लगे।

पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में दूसरे दल के टिकट पर दूसरे नेताओं को जबरन थोपने का आरोप भी लगाया और उसके साथ हीं पार्टी के प्रत्याशियों ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव में साथ नहीं देने का आरोप लगाया। रविवार को दोनों पक्षों से आरोप-प्रत्यारोप की वजह से बैठक में जमकर हंगामा होने लगा,और कार्यकर्ता बैठक छोड़कर जाने लगे।

गोपालगंज कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमूल्य रत्न जुबानी ने इस हंगामें पर कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और अधिकारी संगठन के फैसले को लेकर नाराज हैं, और इसी लेकर के आपस में झगड़ा हुआ है। जिला उपाध्यक्ष जुबानी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं, वही कांग्रेस के लोग अपने कार्यकर्ताओं को कमजोर कर रहे है। उन्हें दरकिनार कर रहे हैं।

हंगामा और झगड़े के दौरान मीडिया कर्मियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास से सवाल करने कोशिश की लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मियो को कमरे के अंदर नहीं जाने दिया ,जिसकी वजह से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। हालांकि इस हंगामे ने कांग्रेस के अन्दर के झगड़ो को एक बार फिर सतह पर ला दिया है,जो सबके सामने है। इस बैठक में संगठन के वर्तमान जिलाध्यक्ष , पूर्व जिलाध्यक्ष , कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।