aligarh

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का नाम देश और दुनिया में ताला बनाने के लिए मशहूर है। अब ये शहर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल, यहां रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति ने पहले ऑर्डर पर 300 किलो का बड़ा ताला बनाया था और अब उससे भी बड़ा 400 किलो का ताला बना डाला है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा ताला कहा जा रहा है, जिसे अलीगढ़ की राजकीय औधौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में रखा गया है।

सत्यप्रकाश ने अपनी पत्नी रूक्मणी के साथ मिलकर ये ताला बनाया है, जिसे वो अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को भेंट करना चाहते हैं। इसकी लंबाई 10 फुट और चौड़ाई 4.5 फुट है, जिसे बनाने में 6 महीने का समय लगा था। इसे खोलने वाली चाबी का वजन 30 किलो है। 1 लाख रुपये की लागत से बने इस ताले पर रामदरबार की आकृति भी उकेरी गई है।

इस ताले पर अभी पीतल का काम होना बाकी है। बाक्स, लीवर, हुड़का को पीतल से तैयार किया जाएगा। ताले पर स्टील की स्क्रेप सीट लगाई जाएगी, जिससे उस पर जंग न लगे। ये सारे बदलाव इसे अयोध्या भेजने से पहले किए जाएंगे। प्रदर्शनी में लगे ताले को देखकर लोग हमारे साथ सेल्फी ले रहे हैं और सब उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। सत्यप्रकाश का परिवार पिछले 40 साल से ताला निर्माण के कारोबार से जुड़ा हुआ है।

Join Telegram

Join Whatsapp