Home Politics चिराग पासवान से अलग होते ही उनके चचेरे भाई प्रिंस पासवान...

चिराग पासवान से अलग होते ही उनके चचेरे भाई प्रिंस पासवान के ऊपर लगा रेप का आरोप।

chirag paswan

 प्रिंस पासवान अपने पिता की मौत के बाद पहली बार बिहार की समस्तीपुर सीट से लोजपा के सांसद बने हैं. वह बगावत करने से पहले चिराग पासवान के काफी करीबी थे.

लोजपा सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एक संगीन मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है. प्रिंस पासवान जमुई से सांसद चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं. प्रिंस के खिलाफ नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है. लड़की का आरोप है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उनके साथ रेप किया.

लड़की का आरोप है कि पानी पीते ही वह बेहोश हो गईं और उनके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया. 15 जून को पीड़िता ने तीन पन्नों में विस्तार से आपबीती बताते हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अभी शिकायत मिली है. मामले की तफ़्तीश करवाई जा रही है. फिलहाल उस शिकायत के आधार पर FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन आरोप की तफ़्तीश करने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर सकती है

प्रिंस राज चिराग पासवान के चाचा स्व. रामचंद्र पासवान के पुत्र हैं. रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर प्रिंस राज सांसद बने हैं. हरेशा चिराग पासवान के साथ दिखने वाले प्रिंस फिलहाल उनके विरोध में हैं, जबकि उनको चुनाव में जीत दिलाने के लिए चिराग पासवान ने ही उनके चुनाव अभियान की कमान संभाली थी. चुनाव जीतने के बाद प्रिंस पासवान को चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश लोजपा का अध्यक्ष भी बनाया था. फिलहाल प्रिंस ने भी पाला बदल लिया है. पशुपति कुमार पारस ने चिराग को अपदस्थ करने की कवायद शुरू की तो प्रिंस राज चाचा पशुपति के साथ हो गए

Exit mobile version