Home Bihar फ्लैट में चार यार ने जमाई महफ़िल, फिर पुलिस ने उतारा नशा

फ्लैट में चार यार ने जमाई महफ़िल, फिर पुलिस ने उतारा नशा

बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी आये दिन शराब की तस्करी और शराबियों की धड़पकड़ जारी है। इसी बीच एक फ्लैट में 4 यारों की शराब पार्टी उन्हें ही महंगी पड़ गयी। क्योंकि इनके इस शराब पार्टी की खबर पुलिस को मिल गयी। जहां फौरन ही पुलिस ने छापेमारी कर चारो यारों को पकड़ा। बता दें कि यह मामला एसके पुरी थाना इलाके के पश्चिमी आनंदपुरी स्थित राघिनी अपार्टमेंट के एक फ्लैट का है।

शराब पार्टी करते हुए पकड़े गये आरोपितों में अमित कुमार (तिलकामांझी, भागलपुर), रिषभ कुमार (हाजीपुर, वैशाली), ललित कुमार (भगवानपुर, वैशाली) और बबलू कुमार (हाजीपुर, वैशाली) शामिल हैं। थानेदार सतीश सिंह के मुताबिक मौके से पुलिस ने शराब की दो बोतलें भी बरामद की हैं। थानेदार ने बताया कि उन्हें मंगलवार की देर रात ढाई बजे के अनुमन पुलिस को खबर मिली कि अपार्टमेंट में शराब पीकर कुछ लड़के शोर-शराबा कर रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने फौरन छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवकों में एक अमित ग्रेजुएशन में पढ़ाई करता है, जबकि फ्लैट एक निजी कंपनी में काम करने वाले रिषभ ने किराये पर ले रखा था। वहीं दूसरी ओर सीआईएसएफ के दारोगा को जक्कनपुर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में पकड़े गये आरोपित का नाम अजीत सिंह बताया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version