Home crime गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी

गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और BJP के सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें आतंकी संगठन ISIS Kashmir द्वारा ई-मेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें मंगलवार रात 9.32 बजे यह धमकी भरा ई-मेल आया था। इसके बाद गंभीर दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।

डीसीपी श्वेता चौहान (Shweta Chauhan) ने बताया कि उनकी शिकायत पर जांच चल रही है। गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बीजेपी सांसद गंभीर क्रिकेट के अलावा भी कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार आतंकवाद के खिलाफ बयान दिया है। 40 वर्षीय क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर, पूर्वी दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं।

गौतम गंभीर भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिये क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेला है। गौतम गंभीर दो वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसमें 2007 टी-20 वर्ल्डकप और 2011 वर्ल्डकप शामिल है। गंभीर एकमात्र भारतीय हैं और चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्होंने लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक बनाए हैं।

Exit mobile version