Home National Bharat Gaurav Trains: ये ट्रेन दर्शाएगी भारत की संस्कृति और धरोहर

Bharat Gaurav Trains: ये ट्रेन दर्शाएगी भारत की संस्कृति और धरोहर

भारतीय रेलवे टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन क्षेत्र को समर्पित ‘भारत गौरव’ (Bharat Gaurav) ट्रेनों की शुरुआत कर रही है। ये ट्रेनें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को भारत और दुनिया के लोगों के सामने प्रदर्शित करने में मदद करेंगी। इसके तहत देश में 180 से ज्यादा भारत गौरव ट्रेनें चलाई जाएंगीं। खास बात ये है कि प्राइवेट प्लेयर्स भी इन ट्रेनों को लीज पर ले सकेंगे।

https://twitter.com/RailMinIndia/status/1463102237211643907

ये ट्रेनें भारत की संस्कृति और धरोहर को दर्शाएंगी। इसमें 3033 कोच होंगे। भारत गौरव ट्रेन को लीज पर लेने के लिए इंडिविजुअल, पार्टनरशिप फर्म, कंपनी, सोसाइटी, ट्रस्ट, जेवी/कंसोर्टियम आवेदन के लिए पात्र हैं। इस ट्रेन को लीज पर लेने के लिए 1 लाख रुपए की वन टाइम फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें ऑपरेटरों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल यूनिट स्थापित की जाएगी।

इस ट्रेन की कम्पोजीशन 2 SLRs (गार्ड वैन) सहित 14 से 20 डिब्बों की होगी। इसके साथ ही यात्रियों के पास लग्जरी, बजट कोचों का विकल्प होगा। ट्रेन ऑपरेटर्स को स्टॉपओवर प्लेसेज पर साइटसीइंग, फूड, लोकल ट्रांसपोर्ट, होटल की सुविधा देनी होगी। इस ट्रेन के अंदर और बाहर दोनों जगह ब्रांडिंग और विज्ञापन की अनुमति है।

Exit mobile version