Home State Bihar Cabinet Meeting: 22 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना के कन्हौली को...

Bihar Cabinet Meeting: 22 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना के कन्हौली को मिलेगा नया बस स्टैंड

बिहार के विकास को मद्देनज़र रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी और कई सारे अहम फैसले लिए गए। इसमें सबसे अहम फैसला बस स्टैंड को लेकर आया है, जिसमें बिहटा के कन्हौली नाय बस स्टैंड बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। अब इस बस स्टैंड का नाम पाटली बस स्टैंड होगा, जिसके निर्माण के लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने के लिए 217 करोड़ 46 लाख की स्वीकृति भी कैबिनेट से मिल गई है।

https://twitter.com/IPRD_Bihar/status/1463205037568626691

इसके अलावा इस कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल में वैट की कटौती को स्वीकृति दी गयी है। पेट्रोल पर वैट की दर घटाकर 23.58 प्रतिशत कर दिया गया तो वहीं डीजल पर वैट की दर घटाकर 16.37 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इलेक्ट्रॉनिक नॉलेज नेटवर्क की स्थापना करने की मंजूरी मिली है। इसकेअंतर्गत सभी कॉलेजों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध होगी जिसके लिए 79.11 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

गांधी स्मृति संग्रहालय को बिहार आकस्मिता निधि से तीन करोड़ की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के लिए 69 पदों पर बीपीएससी के जरिये बहाली होगी। अनुसूचित जाति और जनजाति विभाग के लिए 18 करोड़ 96 लाख रूपये मंजूरी मिली है। इसके अलावा बिहार राज्य में यथास्थिति लागू करने के लिए बिहार मोटर वाहन करा रोपण अधिनियम 1994 में संशोधन किया गया।

Exit mobile version