Home Bihar गोपालगंज के एक ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट, चली दो राउंड...

गोपालगंज के एक ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट, चली दो राउंड फायरिंग

बिहार, जहां एक तरफ डेवलपमेंट की उचाईयों को छूने की कोशिश में है तो वहीं दूसरी ओर बिहार में आपराधिक मामले टूल पकड़ रहे हैं। आज कल बिहार के कई जिलों में अपराधियों के लिए ज्वेलरी शॉप को लूटना आसान बन गया है। क्योंकि आये दिन लूट की ऐसी वारदातें सामने आ रही है। पटना के बाकरगंज में ज्वेलर्स के यहां करोड़ों की लूट के खुलासे को अभी ढंग से 3 दिन भी नहीं हुआ है कि अब बिहार के एक और जिले के ज्वेलरी शॉप में लाखों की छुरी हो गयी है।

आपको बता दें कि गोपालगंज की एक ज्वेलरी दुकान को अपराधियों ने दिनदहाड़े निशाना बनाया है। थावे थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बदमाशों ने लूटपाट की इस वारदात को अंजाम दिया है। यह वारदात मंगलवार, 25 जनवरी की दोपहर को हुआ है। जहां दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान पर धावा बोल दिया। इस दौरान गन पॉइंट पर दुकानदार से शॉप में रखें सोने के गहने लूट लिए। साथ ही जाते-जाते दो राउंड फायरिंग कर दहशत का माहौल भी बना दिया। इस दौरान 1 किलो सोना के अलावा 15 से 20 किलो चांदी की लूट हुई है। जिसकी अनुमानित राशि 50 से 60 लाख है।

जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने ललन प्रसाद अपनी ज्वेलरी शॉप चलते हैं। जहां 25 जनवरी को बदमाशों ने भरी दोपहर में हथियार से लैस होकर दुकान पर धावा बोल दिया। उन्होंने दुकान पर बैठे स्वर्ण व्यवसायी के कान पर हथियार सटा कर आभूषण लूट लिए। ऐसे में स्थानीय दुकानदारों को इस घटना की कानों कान भनक तक नहीं लगी। वहीं, बदमाशों ने लूट कर भागते वक्त दो राउंड फायरिंग भी की, जिससे वहां का माहौल में दहशत फ़ैल गया।

फैरिंग की आवाज़ सुनने के बाद स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई। घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात में जुट गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगह छापेमारी की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि चार की संख्या में अपराधी पहुंचे। इस दौरान 1 किलो सोना के अलावे 15 से 20 किलो चांदी की लूट हुई है। पूरे बाजार को बंद कर व्यवसायियों ने आक्रोश व्यक्त किया और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए मांग की जा रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version