Home Bihar पुलिस को बेगूसराय गोली कांड में मिली कामयाबी, पकड़े गए अपराधी

पुलिस को बेगूसराय गोली कांड में मिली कामयाबी, पकड़े गए अपराधी

बिहार के बेगूसराय में हुआ गोली कांड आज पूरे देश को डरा चूका है। और गोली कांड के तीन दिनों तक पुलिस को आरोपियों को लेकर कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली थी। लेकिन अब पुलिस को बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड में बहुत बड़ी अफलता मिली है। पुलिस ने सीरियल फायरिंग के आरोपियों को जमुई के झाझा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि पुलिस के मुताबिक गोली कांड के ये आरोपी मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से फरार होने की कोशिश में थे। झाझा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और पुलिस ने गुरुवार, 15 सितंबर की देर रात ट्रेन में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसी संभावना है कि बेगूसराय गोलीकांड के आरोपियों का शुक्रवार, 16 सितंबर को पुलिस खुलासा कर सकती है।

बता दें कि 3 दिन पहले बेगूसराय में NH-28 पर 30 किलोमीटर तक सरेआम हुए गोली कांड में एक शख्स की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए थे। इस गोलीकांड से बिहार पुलिस और नीतीश सरकार, विपक्ष और जनता के निशाने पर आ गए थे। और इनपर विपक्ष और जनता का काफी दबाव बन रहा था। और अब तक की जांच के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने में दो बाइक सवार चार युवकों का हाथ था। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार, 15 सितंबर को पुलिस ने वारदात में शामिल एक दहशतगर्द की पहचान की है। जांच एजेंसियों ने गुरुवार को ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दो संदिग्ध समेत कई बदमाशों को हिरासत में लिया। इनमें से एक युवक को गुरुवार की शाम एसपी योगेंद्र कुमार बछवाड़ा के गोधना के समीप एनएच- 28 स्थित घटनास्थल पर लेकर पहुंचे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version