Home Bihar पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, वाट्सएप के जरिये चलता था कारोबार

पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, वाट्सएप के जरिये चलता था कारोबार

राजधानी पटना में एक बार फिर से सेक्स रैकेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जहां पटना के पूर्वी इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। आपको बता दें कि पटना पुलिस के विशेष टीम ने सोमवार 5 सितम्बर को शहर के पूर्वी इलाके में सेक्स रैकेट की मिली सूचना पर छापेमारी की। और रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में देह व्यापार में शामिल युवतियों और संचालको के पकड़े जाने के बाद सोमवार को पटना के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई।

आपको बता दें कि पकड़ी गई युवतियों को मुक्त कराने के बाद पूछताछ में तीन संचालकों का नाम भी सामने आया है। 5 सितंबर की देर रात तक पटना पुलिस की विशेष टीम बेउर, पत्रकार नगर, कंकड़बाग सहित कई दूसरे थाना क्षेत्रों में छोपमारी करती रही। सेक्स रैकेट के मामले में सोमवार रात एक बजे तक कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया।

इस बारे में जब मीडिया ने एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लो से मामले की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि रामकृष्णा नगर में देह व्यापार में लिप्त कुछ युवतियों को पकड़ा गया। जिनकी सूचना पर विभन्न थाना क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। और छापेमारी जारी है भी। इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

मिल रही जानकारी के अनुसार इनमें से आधी दर्जन लड़कियां एक ही ठिकाने से पकड़ी गयी हैं। इनके साथ एक संचालक भी गिरफ्तार हुआ है। पटना में ही बेउर थाना क्षेत्र के हुल्लूपुर से भी कुछ लोगों को पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस अभी किसी के नाम को उजागर नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा मुक्त कराई गई और पकड़ी गई कुछ लड़कियां दूसरे राज्यों की हैं। जिन्हें भारी-भरकम रकम की लालच देकर पटना बुलाया गया था। इसमें कुछ को नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया था, जबकि तीन ऐसी भी हैं जिनकी तस्वीर वाट्सएप पर दिखाकर बुलाया गया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version