Home Bihar जानवर को देखने गए डॉक्टर का हुआ पकड़ौआ विवाह

जानवर को देखने गए डॉक्टर का हुआ पकड़ौआ विवाह

बिहार के ग्रामीण क्षेत्र से आज भी पकड़वा विवाह के कई मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच बिहार के बेगूसराय से एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है। जहां बीमार जानवर को देखने गए डॉक्टर को पकड़ कर उसकी जबरन शादी करा दी गई। डॉक्टर को पहले किडनैप किया और फिर उसके बाद उसकी जबरन शादी करा दी गई।

फिर डॉक्टर के रिश्तेदारों का कहना है कि डॉक्टर एक जानवर के इलाज के लिए 13 जून की दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने के बाद रिश्तेदारों ने परेशान होकर पुलिस से मदद मांगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक डॉक्टर का नाम सत्यम कुमार है जो कि एक ग्रामीण पशु चिकित्सक है।

सत्यम की शादी हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की बेटी से जबरन शादी कराई गई है। पीड़ित सत्यम के रिश्तेदारों द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की और राजकुमार सिंह उर्फ फोनी नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया।

बेगूसराय एसपी योगेंद्र यादव ने इस पकड़वा विवाह मामले को लेकर कहा कि पुलिस को इस बारे में सूचना मिली है। लड़के के पिता ने थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है। एसपी ने यह भी कहा कि उन्होंने संबंधित थाना एसएचओ और अन्य अधिकारियों से मामले में ठीक तरह से जांच करने के लिए कहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य निकलेगा उसे देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version