Home Bihar मैट्रिक की तरह ली जाएगी बिहार बोर्ड 9वीं की परीक्षा, जारी हुआ...

मैट्रिक की तरह ली जाएगी बिहार बोर्ड 9वीं की परीक्षा, जारी हुआ शेड्यूल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने क्लास 9 की परीक्षा के संबंध में एक जरूरी सूचना जारी की है। इस सुचना में बताया गया है कि बिहार बोर्ड कक्षा 9वीं की परीक्षा मैट्रिक परीक्षा के पैटर्न पर लेगी। इससे छात्रों को बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा से पहले उसके पैटर्न का सही अंदाजा लग जाएगा और और यह बच्चों के लिए एक एक्सरसाइज का काम करेगा।

बिहार बोर्ड 9वीं कक्षा की परीक्षा 26 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव का कहना है कि मैट्रिक में पहली बार बोर्ड एग्जाम होने से ग्रामीण परिवेश के स्टूडेंट्स बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। और 9वी कक्षा में ही मैट्रिक की तरह परीक्षा होगी तो वो अच्छा रिजल्ट कर पाएंगे। और यहीं कारण है कि 9वीं की परीक्षा को BSEB मैट्रिक परीक्षा पैटर्न पर 9वी की परीक्षा लेगा।

BSEB की इस पहल से बिहार बोर्ड के ग्रामीण परिवेश के स्टूडेंट्स को काफी मदद मिलेगी। बिहार बोर्ड परीक्षा देने वाले 70% स्टूडेंट्स गांवों के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे होते हैं। उनके लिए बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा ही पहली बोर्ड परीक्षा होती है। लेकिन अब 9वीं में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पैटर्न पर आधारित परीक्षा देने से उनकी काफी मदद होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version