Home Bihar बिहार बोर्ड ने इंटर में बढ़ाई सीटों की संख्या, 17 लाख से...

बिहार बोर्ड ने इंटर में बढ़ाई सीटों की संख्या, 17 लाख से अधिक सीटों पर होगा एडमिशन

बिहार बोर्ड ने सत्र 2022-24 के इंटर में सीटों की घोषणा कर दी है। इस बार पिछले सत्र से 48 हजार अधिक सीटें बढ़ाई गई है। पिछले सत्र में जहां राज्य के इंटर कॉलेजों और प्लस टू स्कूलों में 17 लाख 2 हजार सीटें थीं, इस बार उसे बढ़ा कर इस बार 17 लाख 50 हजार कर दिया गया है।

इस बार उत्क्रमित स्कूलों में भी 11वीं में एडमिशन लिया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को OFFS पोर्टल से कनेक्ट किया गया है। अपग्रेडेड स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने से प्लस टू स्कूलों की संख्या भी बढ़ जाएगी। 2021 में 3664 प्लस टू स्कूल में 11वीं में एडमिशन लिया गया था। इस बार लगभग 3800 स्कूल और कॉलेज में नामांकन लिया जाएगा।

इस बार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन लिया जाएगा और इसी के आधार पर स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट कर एडमिशन लिया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड से मैट्रिक करने वालों के अलावा CBSE, CICE और अन्य राज्य बोर्ड के छात्रों को भी एडमिशन का मौका मिलेगा।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version