Home Education BPSC LDC Result : एलडीसी परीक्षा के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें...

BPSC LDC Result : एलडीसी परीक्षा के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक

बिहार लोक सेवा आयोग ने लोवर डिविजनल क्लर्क (LDC) भर्ती 2021 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिस किसी ने इस परीक्षा को दिया था वो अपना रिजल्ट आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए 24 पद भरे जाने हैं। परीक्षा के साथ आंसर की और उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी किए गए हैं। इसके साथ कट ऑफ मार्क्स भी चेक किए जा सकते हैं।

बीपीएससी की ओर से 30 नवंबर को जारी नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या-04/2021 के अंतर्गत बिहार लोक सेवा आयेाग, पटना में निम्न वर्गीय लिपिक (LDC) के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक प्रतियोगित परीक्षा का आयोजन 27-02-2021 को किया गया था। इस परीक्षा में करीब 20,000 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

बीपीएससी एलडीसी भर्ती में 10+2/इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। बीपीएससी की इस भर्ती के तहत कुल 24 पदों की रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

BPSC LDC Result 2021 – Direct Link

BPSC LDC Answer Key – Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version