Home National पीएम मोदी ने बेंगलुरु में किया डॉ अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में किया डॉ अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बेंगलुरु में डॉ बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (BASE) में डॉ बीआर अंबेडकर (Dr BR Ambedkar) की एक प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने BASE विश्वविद्यालय के एक नए कैंपस का भी उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने 150 ‘टेक्नोलॉजी हब’ (Technology Hub) लॉन्च किए, जिन्हें कर्नाटक में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) को 4,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है और कई इंडस्ट्री पार्टनर्स द्वारा समर्थित है। ये टेक्नोलॉजी हब, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी में उच्च कौशल ट्रेनिंग प्रदान करेंगे और रोजगार और उद्यमिता में ITI स्नातकों के लिए अवसरों में सुधार करेंगे।

पीएम मोदी 27,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए आज बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरू पहुंचकर प्रधानमंत्री ने सबसे पहले भारतीय विज्ञान संस्थान में ब्रेन सेल रिसर्च सेंटर (Brain Cell Research Centre) का उद्घाटन किया। ये रिसर्च सेंटर ब्रेन से रिलेटेड कार्यों पर काम करेगा ताकि बीमारियों के कारणों की बेहतर समझ पैदा हो सके।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version