Home Education Haryana Recruitment 2022: ग्रुप C के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, ऐसे...

Haryana Recruitment 2022: ग्रुप C के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कई विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में ग्रुप C पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। उम्मीदवार HSSC CET परीक्षा 2022 के लिए ऑफिसियल वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 26,000 पदों को भरा जाएगा।

बता दें कि अगर उम्मीदवारों द्वारा आयोग द्वारा प्रदान किए गए उल्लिखित आकार में आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं किए जाते हैं तो आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार, जो आवेदक पहले से ही पंजीकृत हैं, वे ऑफिसियल वेबसाइट पर अपने आवेदन फॉर्म को अपडेट या सही कर सकते हैं। आखिरी तारीख के बाद, आवेदन लिए कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई, 2022 है।
आवेद की पुष्टि की आखिरी तारीख 13 जुलाई, 2022 है।

आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये और SC/BC/ EWS कैटेगरी के लिए 250 रुपये फीस है। उम्मीदवारों आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

परीक्षा प्रक्रिया

हरियाणा CET 2022 परीक्षा की लिखित परीक्षा में दो भाग शामिल हैं। पहले भाग में 70 अंक हैं और दूसरे भाग में नीचे दिए गए पैटर्न के अनुसार विषयों सहित 30 अंक होंगे। जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्स, साइंस, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी विषय के 70 अंकों के 70 प्रश्न पूछे जाएंगे। हरियाणा जनरल नॉलेज के 30 अंकों के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

सिलेबस

हरियाणा सीईटी सिलेबस 2022 में सामान्य ज्ञान, तर्क, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर बेसिक डिटेल्स, अंग्रेजी, हिंदी और हरियाणा जीके के ऊपर दिए गए विषय शामिल हैं। हरियाणा GK भाग में इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, हरियाणा करंट अफेयर्स, हरियाणा की संस्कृति आदि शामिल होंगे।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in. पर जाएं।
‘HSSC CET registration’ लिंक पर क्लिक करें।
पहले खुद को पंजीकृत करें फिर आवेदन फॉर्म भरें।
सही आकार में आवश्यक डिटेल्स और डॉक्यूमेंट दर्ज करें
आवेदन फीस का भुगतान करें।
अब आवेगन फॉर्म को सबमिट करें।

आवेदन करने का Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version