Home Education रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अभियर्थियों के लिए निकली बंपर भर्ती

रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अभियर्थियों के लिए निकली बंपर भर्ती

असम सरकार ने राज्य के ग्रेड-3 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। असम राज्य के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा इन 13141 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। जिसकी आखरी तारीख 30 मई 2022 है। उम्मीदवार Board of Secondary Education के ऑफिसियल वेबसाइट sebaonline.org य़ा assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय अपनी फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।

पदों का विवरण

कैटेगरी-1: 8331 पद
अकाउंटेंट, कैशियर, जूनियर असिस्टेंट, एलडीए, स्टेनो आदि।
योग्यता – ग्रेजुएशन व कम से कम छह माह का कंप्यूटर कोर्स।

कैटेगरी-II: 3690 पद
फील्ड असिस्टेंट, फील्डमैन, फोरमैन, सेक्शन असिस्टेंट सॉयल कंजर्वेशन फील्ड वर्कर, जूनियर एग्रीकल्चर एक्सटेंशन असिस्टेंट आदि।
योग्यता पास- 12वीं पास। कुछ पदों के लिए साइंस से 12वीं पास।

कैटेगरी III: 1120 पद
ड्राइवर।
योग्यता – 12वीं पास।

आयु

18 वर्ष से 40 वर्ष। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से होगी।
एससी, एसटी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी, एमओबीसी को तीन वर्ष व दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए चयन की शर्तों और परीक्षा के तरीके के बारे में बाद में सही समय में सूचित किया जाएगा। तय किए गए समय पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज लाने होंगे।

आवेदन फीस

अनारक्षित – 350 रुपये
ओबीसी, एमओबीसी, एससी, एसटी – 250 रुपये
फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है।

Official Notification

आवेदन करने का Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version