Home Education DRDO Recruitment 2022: जेआरएफ और रिसर्च एसोसिएट के पदों पर डीआरडीओ ने...

DRDO Recruitment 2022: जेआरएफ और रिसर्च एसोसिएट के पदों पर डीआरडीओ ने निकाली भर्ती

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। DRDO की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार डीआरडीओ की ऑफिसियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि उम्मीदवारों को जेआरएफ एवं रिसर्च एसोसिएट पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म को विधिवत भरकर उसके साथ जरूरी दस्तावेजों (certificates or degrees) की स्कैन्ड कॉपियां manindersingh.tbrl@gov.in पर भेजनी होगी। उम्मीदवार को सलाह है कि आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2022 है।

रिक्त पदों का विवरण

रिसर्च एसोसिएट – 1 पद
जूनियर रिसर्च फेलो-7 पद

योग्यता

रिसर्च एसोसिएट के लिए पीएचडी या कैमिस्ट्री में समकक्ष योग्यता या कैमिस्ट्री में पीजी डिग्री होनी जरूरी है। वहीं जेआरएफ के लिए फिजिक्स, कैमिस्ट्री पोस्ट्र ग्रेजुएट डिग्री या प्रथम श्रेणी से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो। वहीं जेआरएफ मैकेनिकल के लिए मैकेनिकल विषय में बीई/बीटेक के साथ प्रथम श्रेणी से नेट/गेट या एमई/एमटेक होना जरूरी है। अभ्यर्थी जरूरी योग्यता के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सीमा

जेआरएफ के लिए अधिकतम 28 वर्ष है।
रिसर्च एसोसिएट के लिए 35 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर होगा जोकि डॉकुमेंट/ओरिजनल सर्टिफिकेट्स के वेरीफिकेशन पर निर्भर करेगा। आवेदन में दी गई सूचनाओं का मिलान न होने पर अभ्यर्थियों आवेदन किसी भी वक्त निरस्त किया जा सकता है।

Official Notification

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version