Home Education GPSC Mains Result : गुजरात लोक सेवा आयोगने जारी किये मेंस परीक्षा...

GPSC Mains Result : गुजरात लोक सेवा आयोगने जारी किये मेंस परीक्षा के परिणाम

गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने जुलाई में आयोजित हुए सिविल सेवा परीक्षा के Mains Written Exam के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जा कर देख सकते हैं। आपको बता दें कि 25 नवंबर से शुरू होने वाले इंटरव्यू के लिए इस बार कुल 962 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है।

“यदि इंटरव्यू टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों के डाक पते में कोई परिवर्तन होता है, तो उन्हें सलाह दी जाती है कि वह आवेदन के साथ आयोग के कार्यालय को नए डाक पते के बारे में सूचित करें। उम्मीदवार जो अपने अंकों की दोबारा जांच करना चाहते हैं, वे GPSC पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

कैसे चेक करें सिविल सेवा का रिजल्ट

उम्मीदवार सबसे पहले आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर “Civil Service (class1 and 2) Main Written Exam” वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगे गए डिटेल्स को भर कर सबमिट करें।
अब आपका रिजल्ट सामने आ जायेगा।
रिजल्ट आपके सामने होगा।
अपने रिजल्ट भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

GPSC Result – Direct Link

विस्तृत जानकारी के लिए आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Exit mobile version