Home Education IBPS PO Admit Card: प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी

IBPS PO Admit Card: प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की पोस्ट में भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ये एडमिट कार्ड 20 नवंबर से 11 दिसंबर 2021 तक उपलब्ध होगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन दिया है वह IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा के माध्यम से 4135 पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। ये प्रीलिम्स परीक्षा 4 दिसंबर और 11 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स एक घंटे के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को IBPS द्वारा तय किए जाने वाले न्यूनतम कट-ऑफ अंक हासिल करके तीनों टेस्ट में से प्रत्येक को क्वालीफाई करना होगा। इसके अलावा मेंस परीक्षा, जनवरी 2022 में आयोजित कराई जाएगी।

ऐसे करें IBPS PO Prelims Admit Card 2021 डाउनलोड

➜सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
➜होमपेज पर दिख रहे कॉल लेटर को डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
➜अब नये पेज पर CRP PO XI के लिंक पर जाएं।
➜लॉगिन पेज पर अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
➜आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जायेगा।
➜इसके बाद प्रिंट पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

ऑफिसियल वेबसाइट

Exit mobile version