Home College JEE Advance 2022 Result: जारी हुआ JEE एडवांस का रिजल्ट, जानें किसने...

JEE Advance 2022 Result: जारी हुआ JEE एडवांस का रिजल्ट, जानें किसने किया टॉप

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस साल, IIT बॉम्बे जोन के आर के शिशिर (R K Shishir) ने रैंक 1 हासिल करके परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 360 अंकों में से 314 अंक प्राप्त किए। महिला उम्मीदवारों में, IIT दिल्ली क्षेत्र की तनिष्का काबरा (Tanhishka Kabra) CRL 16 के साथ टॉप स्थान पर हैं। उन्होंने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए। जेईई एडवांस 2022 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके साथ ही जेईई एडवांस 2022 का परिणाम भी छात्रों को पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एक टेक्स्ट संदेश के माध्यम से सूचित किया गया है।

जेईई एडवांस 2022 में सफल उम्मीदवार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली संयुक्त सीट आवंटन (जोसा) काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। वहीं, जेईई एडवांस 2022 कट-ऑफ को पूरा करने वाले छात्र आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट, (AAT) 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 11 से 12 सितंबर तक होगी, एएटी 2022 14 सितंबर को होगी।

रिजल्ट जारी करने के साथ, संस्थान ने ‘फाइनल आंसर की’ भी जारी की है जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। ‘प्रोविजनल आंसर की’ 3 सितंबर को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 4 सितंबर, 2022 तक थी। पेपर 1 और पेपर 2 के प्रश्न पत्र 29 अगस्त, 2022 को निकले थे। इस साल जेईई (एडवांस्ड) 2022 के पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 1,55,538 उम्मीदवार शामिल हुए। इस साल परीक्षा 124 शहरों के 577 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

ऑफिसियल वेबसाइट

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version