महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov पर जारी कर दिया है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ऑनलाइन फैसिलिटीज/ ऑनलाइन एप्लीकेशन सिस्टम लिंक पर जाएं।
- इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर ‘Download Admission Certificate’ नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक लॉगिन पेज दिखाई देगा। इस पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड एंटर करें।
- इतना करते ही एमपीएससी ग्रुप सी पदों का एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और चाहें तो एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
- ये एडमिट कार्ड प्री परीक्षा के हैं।
एमपीएससी ग्रुप सी प्रीलिम्स परीक्षा 2021 का आयोजन 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती विज्ञापन के तहत ग्रुप-सी श्रेणी में विभिन्न राज्य सरकार के विभागों में 900 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।