Home Others State जानें कौन हैं ऋतु खंडूरी जो बनीं उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला...

जानें कौन हैं ऋतु खंडूरी जो बनीं उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऋतु खंडूरी (Ritu Khanduri) उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Legislative Assembly) की पांचवें अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं हैं। वह राज्य विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं। उन्होंने भाजपा के प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Aggarwal) का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल 10 मार्च को समाप्त हो गया। भाजपा के कोटद्वार विधायक ने उनका नॉमिनेशन पेपर दाखिल किया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने ऋतु को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “श्रीमती ऋतु खंडूरी जी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आज के दिन मातृशक्ति के रूप में पहली महिला स्पीकर मिलना उत्तराखण्ड राज्य के लिए गर्व की बात है।” ऋतु ने कोटद्वार में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी (Surendra Singh Negi) को 3,000 से अधिक से हराया था।

उत्तराखंड विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर सहित सदन के सभी सदस्यों द्वारा नए स्पीकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी खंडूरी राज्य भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की अध्यक्ष भी थीं। दो बार विधायक रहीं खंडूरी ने 2017 में यमकेश्वर से अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता था।

Join Telegram

Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/entertainment/urfi-javed-was-seen-plucking-flowers-wearing-a-bikini-the-onlookers-kept-watching/

Exit mobile version