Home Education QS Best Student Cities Ranking: विदेशी छात्रों को भाया भारत का यह...

QS Best Student Cities Ranking: विदेशी छात्रों को भाया भारत का यह शहर, मिला टॉप स्थान

QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ रैंकिंग (QS Best Student Cities Ranking) जारी हो गई है। भारतीय शहरों में, मुंबई विदेशी छात्रों के लिए टॉप स्थान के रूप में उभरा है। इस QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ रैंकिंग में भारतीय शहरों में, मुंबई को पहला, बेंगलुरु को दूसरा, चेन्नई को तीसरा और दिल्ली को चौथा स्थान मिला है। वहीं, विश्व स्तर पर, मुंबई को 103, बेंगलुरु को 114, चेन्नई को 125 और दिल्ली को 129 रैंक मिला है। इन 4 भारतीय शहरों ने टॉप 140 शहरों की सूची में जगह बनाई है।

मुंबई को ‘अफोर्डेबिलिटी’ पैरामीटर में एक हाई स्कोर मिला है, लेकिन ‘स्टूडेंट मिक्स’ और ‘डिजायरेबिलिटी’ में संघर्ष करना पड़ा है। इस लिस्ट में लंदन टॉप स्थान पर है। लंदन स्थित QS कम से कम 2,50,000 की आबादी वाले शहरों और QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में कम से कम दो विश्वविद्यालयों के साथ रैंक करता है। सियोल एशियाई शहरों में चार्ट में सबसे ऊपर है, उसके बाद टोक्यो, हांगकांग, सिंगापुर और ओसाका का स्थान है।

https://twitter.com/TopUnis/status/1542085515435991046

टॉप 10 QS Best Student Cities Ranking की पूरी लिस्ट

लंदन- यूनाइटेड किंगडम (1)
म्यूनिख- जर्मनी (2)
सियोल- दक्षिण कोरिया (2)
ज्यूरिक- स्विट्ज़रलैंड (4)
मेलबोर्न- ऑस्ट्रेलिया (5)
बर्लिन- जर्मनी (6)
टोक्यो- जापान (7)
पेरिस- फ्रांस (8)
सिडनी- ऑस्ट्रेलिया (9)
एडिनबरा- यूनाइटेड किंगडम (10)

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version