Home Bihar असली या नकली : मैट्रिक परिक्षा से पहले हिन्दी का पेपर वायरल

असली या नकली : मैट्रिक परिक्षा से पहले हिन्दी का पेपर वायरल

17 फरवरी से चल बिहार बोर्ड मैट्रि‍क की परीक्षा के दौरान मंगलवार को हिंदी विषय का प्रश्‍नपत्र (Question Paper of Hindi) इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुबह करीब नौ बजे ही प्रश्‍नपत्र के वायरल होने की खबर फैली। हालांकि‍ यह प्रश्‍नपत्र फर्जी है या सही, इसका पता नहीं चल सका है।

ऐसा दावा किया जा रहा है की वायरल प्रश्नपत्र असली है तथा इसे लीक किया गया है। वायरल प्रश्न पत्र की प्रतियां व्हाट्सएप के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों तक भी पहुंची है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है इसकी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सुबह इंटरनेट मीडिया पर प्रश्‍नपत्र वायरल होने के बाद बड़ी संख्‍या में छात्र व उनके स्‍वजन इसे हासिल करने में जुट गए। इसके बाद प्रश्‍न और उसका पेपर पर किया गया उत्‍तर भी गिरोह ने बेचना शुरू कर दिया। अब ये सही था या गलत इसका पता परीक्षा समाप्‍त होने के बाद ही पता चलेगा। यह भी जानकारी मिल पाएगी कि वायरल प्रश्‍नपत्र किस सेट का है। फिलहाल शिक्षा विभाग के अधिकारी इसकी जांच में जुटे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई जिलों में इंटरनेट पर इस तरह के प्रश्‍नपत्र वायरल हुए हैं। कई बार उन्‍हें फर्जी बताया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version