Home Education दिल्ली सरकार के पुरातत्व विभाग में कई पदों पर निकली भर्ती

दिल्ली सरकार के पुरातत्व विभाग में कई पदों पर निकली भर्ती

दिल्ली सरकार के पुरातत्व विभाग में कई पदों पर भर्ती निकली है। ये सभी भर्तियां एक साल के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएंगी। कॉन्ट्रेक्ट आगे भी बढ़ सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल 2022 है।

पदों का विवरण

पुरातत्व अधिकारी – 2
सैलरी – 44900 व लागू महंगाई भत्ता
शैक्षणिक योग्यता – पुरातत्व में पीजी डिप्लोमा, एमएस ऑफिस का सर्टिफिकेट, संस्कृत/पाली/प्राकृत/फारसी/अरबी में सर्टिफिकेट
अधिकतम आयु सीमा – 30 वर्ष

सहायक पुरातत्वविद्- 2
सैलरी – 35400 व लागू महंगाई भत्ता
शैक्षणिक योग्यता – पुरातत्व में पीजी डिप्लोमा,
अधिकतम आयु सीमा – 30 वर्ष

संरक्षण सहायक – 1
सैलरी – 35400 व लागू महंगाई भत्ता
शैक्षणिक योग्यता – संरक्षण, परिरक्षण व विरासत प्रबंधन में पीजी या वास्तुकला संरक्षण में पीजी।
अधिकतम आयु सीमा – 30 वर्ष

फोरमैन (निर्माण कार्य)- 2
सैलरी – 25500 व लागू महंगाई भत्ता
शैक्षणिक योग्यता – 10वीं पास व आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल सर्टिफिकेट
अधिकतम आयु सीमा – 27 वर्ष

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड प्रतियां आवेदन पत्र के साथ dept-tofarchaeology@gmail.com पर ईमेल पर भेजनी होगी।
  • उम्मीदवारों के आवेदन के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देखें।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version