Home Education भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) के कई पदों पर...

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) के कई पदों पर भर्ती

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

पदों की संख्या

14 पद

पदों का विवरण

लॉ ऑफिसर ग्रेड बी – 2 पद

मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) – 6 पद

मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) – 3 पद

लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए – 1 पद

आर्किटेक्ट ग्रेड ए – 1 पद

फुल-टाइम क्यूरेटर – 1 पद

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 15 जनवरी 2022

आवेदन की अंतिम तिथि – 04 फरवरी 2022

आयु सीमा

लॉ ऑफिसर ग्रेड बी – 21 से 32 वर्ष

मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) – 21 से 35 वर्ष

मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) – 21 से 35 वर्ष

लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए – 21 से 30 वर्ष

आर्किटेक्ट ग्रेड ए – 21 से 30 वर्ष

फुल-टाइम क्यूरेटर – 25 से 50 वर्ष

योग्यता

लॉ ऑफिसर ग्रेड बी – किसी भी विश्वविद्यालय / कॉलेज / संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ लॉ में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) – उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी. टेक होना चाहिए। साथ ही 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से आर्ट्स/कॉमर्स/साइंस में ग्रेजुएट डिग्री और ‘लाइब्रेरी साइंस’ या ‘लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस’ में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

आर्किटेक्ट ग्रेड ए – भारतीय विश्वविद्यालयों द्वारा मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित संस्थानों से न्यूनतम 60% अंकों के साथ आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट होना चाहिए।

फुल-टाइम क्यूरेटर- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इतिहास/अर्थशास्त्र/ललित कला/पुरातत्व/म्यूजियोलॉजी/न्यूमिज़माटिक्स में कम से कम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

आधिकारिक वेबसाइट

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

Exit mobile version