Home College तमिलनाडु को मिलेगी 11 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात

तमिलनाडु को मिलेगी 11 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चेन्नई में सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्लासिकल तमिल (CICT) के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे। यह नए मेडिकल कॉलेज लगभग 4000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें से लगभग 2145 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और बाकी तमिलनाडु सरकार द्वारा प्रदान किए गए हैं।

ये नए मेडिकल कॉलेज जिन जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं उनमें विरुधुनगर, नमक्कल, नीलगिरी, तिरुपुर, तिरुवल्लूर, नागपट्टिनम, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, अरियालुर, रामनाथपुरम और कृष्णागिरी हैं। इन कॉलेजों की कुल क्षमता 1,450 सीटों की होगी। चेन्नई में CICT का नया कैंपस 24 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह एक विशाल पुस्तकालय, एक ई-लाइब्रेरी, सेमिनार हॉल और एक मल्टीमीडिया हॉल से सुसज्जित होगा।

CICT केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है, और भाषा की प्राचीनता और विशिष्टता को स्थापित करने के लिए अनुसंधान गतिविधियों को करके शास्त्रीय तमिल को बढ़ावा देने में योगदान देता है। इस संस्थान के पुस्तकालय में 45,000 से अधिक प्राचीन तमिल पुस्तकों का कलेक्शन है। इसका उद्देश्य विभिन्न भारतीय और साथ ही 100 विदेशी भाषाओं में ‘थिरुक्कुरल’ का अनुवाद और प्रकाशन करना है।

Exit mobile version