Home Education UGC का बड़ा ऐलान, अब एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे...

UGC का बड़ा ऐलान, अब एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे छात्र

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) यानी की UGC ने एक बड़ा ऐलान किया है। UGC अब छात्रों को फिजिकल मोड में एक साथ दो फुल टाइम डिग्री प्रोग्राम करने की अनुमति देगा। ये कोर्स छात्र एक ही विश्वविद्यालय या विभिन्न विश्वविद्यालयों से कर सकते हैं। इस बात की घोषणा UGC के चेयरमैन एम जगदीश कुमार (Jagadesh Kumar) ने की।

छात्र या तो एक डिप्लोमा प्रोग्राम और एक स्नातक (यूजी) डिग्री के संयोजन, दो मास्टर प्रोग्राम, या दो स्नातक प्रोग्राम का चयन कर सकते हैं। यदि कोई छात्र स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के लिए पात्र है और एक अलग डोमेन में स्नातक की डिग्री में दाखिला लेना चाहता है, तो वह एक साथ यूजी और पीजी डिग्री हासिल करने में सक्षम होगा।

UGC जल्द ही इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा। ये दिशानिर्देश देश भर में उपलब्ध सभी कार्यक्रमों पर लागू होंगे। इससे पहले, UGC के नियमों ने छात्रों को दो फुल टाइम डिग्री प्रोग्राम को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी थी और वे ऑनलाइन/ शार्ट-टर्म/ डिप्लोमा कोर्सेज के साथ केवल एक फुल टाइम डिग्री हासिल कर सकते थे।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version