Home Education नेशनल करियर सर्विस के तहत केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 112...

नेशनल करियर सर्विस के तहत केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 112 पदों पर निकली भर्ती

नेशनल करियर सर्विस के तहत केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के संबंधित फील्ड का अनुभव रखने वाले ग्रेजुएट्स या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती शुरुआत में दो साल के लिए रहेगी। जिसे पांच साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.ncs.gov.in पर जाकर करना होगा।

पदों की संख्या

112

योग्यता

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के यंग प्रोफेशनल भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री बीए, बीई, बीटेक, बीएड में से कोई एक और चार साल का अनुभव होना चाहिए।
मास्टर्स डिग्री एमबीए इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, ऑपरेशन रिसर्च, स्टैटिक्स , सोशल वर्क, मैनेजमेंट, फाइनेंस, कॉमर्स आदि में होनी चाहिए।
साथ में दो साल का अनुभव और बैचलर हो या पीजी, कम से कम 50 फीसदी अंक से पास होना जरूरी है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 24 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।

वेतन

यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती होने के बाद हर महीने 50,000 रुपये सैलरी मिलेगी।

Official Notification

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version