Home National भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने के लिए ‘अग्निपथ’ होगा नया प्रवेश...

भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने के लिए ‘अग्निपथ’ होगा नया प्रवेश मार्ग

एक बड़े सुधार के बीच सेना में भर्ती का नया व अहम रास्ता जल्द खुलने वाला है। सरकार अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना (Agnipath Recruitment Entry Scheme) को अंतिम रूप देने के अंतिम चरण में है। इससे सशस्त्र बलों की आयु प्रोफ़ाइल में काफी कमी आने की उम्मीद है। इसके तहत युवाओं को तीन साल की अवधि के लिए सैनिकों के रूप में सेना में भर्ती किया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने ANI को बताया कि इन तीन वर्षों के सेवाकाल के दौरान जवानों को ‘अग्निवीर’ (Agniveers) कहा जाएगा।

इस कार्यकाल के बाद रक्षा बलों के पास यह विकल्प रहेगा कि वह अग्निवीरों में से कुछ को सेवा में कायम रख सकेंगे। तीनों बल ने सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों को प्रस्तुतियां दी हैं, जिन्होंने परियोजना का पूरा समर्थन किया है। इस परियोजना की सभी रूपरेखाओं को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित विभागों के साथ बलों की कुछ और बैठकों की आवश्यकता होगी।

यह मुद्दा दो साल पहले शुरू हुआ जब बलों ने टूर ऑफ ड्यूटी योजना पर चर्चा शुरू की, जहां सैनिकों को एक शार्ट टर्म कांटेक्ट पर शामिल किया जाएगा, ट्रेन किया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। कोविड -19 महामारी के दौरान, सशस्त्र बलों में सैनिकों की भर्ती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था और तीनों सेवाओं में 1.25 लाख से अधिक रिक्तियां मौजूद थीं।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version