Home Bihar थम गया चुनाव प्रचार का शोर, सोमवार को वोटिंग

थम गया चुनाव प्रचार का शोर, सोमवार को वोटिंग

बिहार विधान परिषद के लिए स्थानीय निकाय (Bihar MLC Election) की 24 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर शनिवार की शाम 4 बजे खत्म हो गया। बिहार में विधान परिषद की इन 24 सीटों के लिए 4 अप्रैल को मतदान होना सुनिश्चित हुआ है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्ति के करीब 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो गया। आयोग के फैसले के अनुसार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 7 अप्रैल को मतगणना सुनिश्चित किया गया है।

प्रत्याशी अब घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारीएच आर श्रीनिवासन के आदेशानुसार सभी जिलों के प्रखंड मुख्यालयों में जो बूथ बनाए गए हैं। उन पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई। सभी चुनाव पर्यवेक्षक निर्वाचन क्षेत्र में ही कैम्प कर रहे हैं। चुनाव को लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आब्जर्वर के रूप में बहाल किया गया है।

मतदान में पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीठासीन पदाधिकारी और सुरक्षाबलों की विभिन्न कंपनियों की भी तैनाती सुनिश्चित की गई हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि को 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। मतदान को लेकर कुल 534 बूथों पर इसबार 1,34 ,106 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

Join Telegram

Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/entertainment/tv/condom-packets-in-bade-achhe-lagte-hain-2-video-going-viral/

Exit mobile version