Home Bollywood ’83’ ने तोड़ा OTT फैंस का दिल! पहले यहां होगी टेलीकास्ट

’83’ ने तोड़ा OTT फैंस का दिल! पहले यहां होगी टेलीकास्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ’83’ ने कोरोना काल में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद, फैंस को फिल्म के OTT पर रिलीज होने का इंतजार था। हालांकि मेकर्स ने फिल्म को OTT पर रिलीज करने के बजाए सीधे टीवी पर रिलीज करने का फैसला किया है।

अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 20 मार्च को रात 8 बजे ‘स्टार गोल्ड’ पर किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के प्रसारण के दौरान स्टार गोल्ड उन्हीं विज्ञापनों काे टेलीकास्ट करेगा, जो ’83’ के एरा में टीवी पर छाए हुए थे। चैनल का कहना है कि वह लोगों को घरों पर बैठकर 83 के माहौल का अनुभव देना चाहता है।

भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए पहले विश्व कप की कहानी सुनाती इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का रोल प्ले किया था जिसे काफी तारीफें मिलीं। रणवीर के अलावा, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य, करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version