Home Bollywood अनुष्का की छुट्टी हुई ख़त्म, अपने पति के साथ कर रहीं हैं...

अनुष्का की छुट्टी हुई ख़त्म, अपने पति के साथ कर रहीं हैं स्क्रीन शेयर

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) वास्तव में एक पावर कपल हैं और इसके बारे में कोई शक नहीं हैं। दोनों मनोरंजन और क्रिकेट की दुनिया अपना वर्चस्व बना चुके हैं। अब ऐसा लगता है कि ये पति-पत्नी एक साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं क्योंकि उन्हें एक विज्ञापन शूट के सेट पर देखा गया है। इस सेट से इस कपल की कई तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें विराट पगड़ी पहने नज़र आ रहे हैं।

मुंबई के एक स्टूडियो में अनुष्का और विराट को उनकी वैनिटी वैन के बाहर देखा गया। हालाँकि, उनके अलग रूप ने सबका ध्यान खींचा। विराट कोहली एक सफेद शर्ट में दिखे और एक फोन कॉल में भाग लेने के दौरान नीली पगड़ी पहने हुए थे। वहीं, अनुष्का ने हल्के गुलाबी रंग का सूती कुर्ता पहना था, जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही थी और सेट पर सफेद रंग का मास्क पहना था।

बता दें की इस कपल को एक साथ विज्ञापनों में पहले भी देखा गया है और फैंस को उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। कथित तौर पर उन्हें एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान ही प्यार हुआ था, जहाँ वे पहली बार मिले थे। ‘विरुष्का’ (Virushka) कहे जाने वाले इस कपल ने 2017 में शादी की और 2021 में अपने पहले बच्चे, वामिका (Vamika) नाम की एक बेटी का स्वागत किया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version