Home Bollywood Aashiqui Aa Gayi Song: आप प्यार में पड़ते नहीं, आप प्यार में...

Aashiqui Aa Gayi Song: आप प्यार में पड़ते नहीं, आप प्यार में बढ़ते हो

हवाओं में प्यार का रंग घुल चूका है क्योंकि फिल्म ‘राधे श्याम’ (Radhe Shyam) का लव एंथम आशिकी आ गई (Aashiqui Aa Gayi) आउट हो चूका है। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज में यह रोमांटिक गाना किसी को भी एक बार मदहोश करने के लिए काफी है। वहीं इस गाने के लिरिक्स मिथुन (Mithoon) ने लिखे हैं। इस गाने में प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के रोमांटिक सीन्स देखने को मिल रहें हैं।

इस गाने के बारे में जानकारी देते हुए पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, “प्यार करो जैसे कल नहीं है। पेश है म्यूज़िकल ऑफ़ एजेस राधेश्याम से मिथुन और अरिजीत सिंह द्वारा आशिकी आ गई।” इस गाने में प्रभास और पूजा समुद्र के किनारे प्यारे नीले रंग के मैचिंग आउटफिट में टहलते हुए, ड्रीम सीक्वेंस जैसा फील दे रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत प्रभास द्वारा पूजा के साथ रिश्ते के लिए अपनी शर्तें बताते हुए होती है। ऐसा लगता है कि वह किसी गंभीर रिश्ते की तलाश में नहीं है। वे कहते हैं “मैं वैसा नहीं हूं जो प्यार के लिए मर जाता है, मैं सिर्फ फ़्लर्ट करना चाहता हूं।” इसके बाद यह पूरा गाना दोनों के बीच खिलते रोमांस को दिखाता है। यह फिल्म 14 जनवरी, 2022 में रिलीज होगी।

Exit mobile version