भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों बैक-टू-बैक गाना से गर्दा उड़ा रही हैं। ‘पानी पानी’ के भोजपुरी वर्जन में धमाल मचाने के बाद स्टनिंग अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने आरा जाने का फैसला कर किया है। मतलब अक्षरा कह रही हैं कि वे किसी खास मकसद से ही आरा जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सोन का पानी पसंद हैं, क्योंकि सोन के पानी से जवानी निखरती है।
दरअसल अक्षरा सिंह का गाना बस ये ही खातिर आरा जानी रिलीज हो गया है। रिलिज होते ही यह विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा अपने खास अंदाज और हॉट लुक में नजर आ रही हैं। अक्षरा के आवाज के साथ इस गाने का लीरिक्स विष्णु विशेष और म्यूजिक रौशन ने दिया है। कोरियोग्राफर आर डी रामदेवन हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी साहिल अंसारी हैं।
‘बस येही खाती आरा जा..नी’ गाने के लिए अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम से भी ऑडियंस से प्यार और आशीर्वाद मांगा है। वहीं एक अन्य पोस्ट में अक्षरा ने लिखा है कि मैं अपनी लाइफ खुद तय करती हूं। कोई मेरा स्क्रिप्ट नहीं लिखता। इसको अक्षरा ने अपने इसी गाने की तस्वीर के साथ लिखा है।