बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को मधुबनी पहुंच कर मिथिलावासियों की सबसे बड़ी समस्या बाढ़ से निजात दिलाने के लिए बड़े योजनाओं की शुरुआत की। सीएम नीतीश (CM Nitish Kumar) ने मधुबनी में कमला बलान नदी पर नए बराज के निर्माण का कार्य की शुरुआत कराई। 405 करोड़ की लागत से बनने वाले कमला बराज के निर्माण कार्य का सीएम ने जायजा भी लिया। इस दिशा में उन्होने कुछ निर्देश भी दिये।
कमला बलान नदी पर बराज बन जाने से एक तरफ जहां बाढ़ से लोगों को निजात मिलेगी, वहीं सूखे के दिनों में खेती के लिए किसानों को समुचित मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। कमला बलान नदी पर बराज का निर्माण 405.66 करोड़ की लागत से होगा। इस बराज को मार्च 2023 तक निर्माण पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल नदी का जल प्रवाह 290.2 मीटर ही है जो बराज निर्माण के बाद नदी में जल प्रवाह वाटर वे 550 मीटर हो जाएगा। बाढ़ के समय नदी में जल स्तर कम होगा बाढ़ कम आएगा।
इस बराज से मधुबनी के जयनगर, बासोपट्टी, खजौली, लदनियां, कलुआही, हरलाखी, मधवापुर प्रखंडों को काफी राहत मिलेगी। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने दरभंगा में कुशेश्वरस्थान क्षेत्र (Kusheshwarsthan) से जल-निकासी के लिए विभिन्न चौरों में आठ ड्रेनेज चैनल के पुनः स्थापन समेत कई अन्य तोहफा दिया।