कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने टियर I और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के लिए परीक्षा कैलेंडर 2021-22 आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in जारी किया गया है। एसएससी सीजीएल (SSC GCL), सीएचएसएल (CHSL), एमटीएस (MTS), स्टेनोग्राफर सी एंड डी (Stenographer C & D), जीडी कांस्टेबल (GD constable) और अन्य परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन, परीक्षा आदि की तारीखें जारी कर दी गई हैं।
SSC परीक्षा कैलेंडर 2021-22 में कुछ लंबित 2021 परीक्षाओं और कुछ नई/आगामी 2022 परीक्षाओं की तारीखों का उल्लेख है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर से एसएससी सीजीएल टीयर I परीक्षा 2021 से शुरू होगी। एसएससी सीएचएसएल टीयर I परीक्षा के लिए पंजीकरण 1 फरवरी, 2022 से शुरू होगा।
परिक्षा कैलेंडर लिंक
देखें एग्जाम शेड्यूल
- एसएससी कैलेंडर के मुताबिक वर्ष सीजीएल 2021 का नोटिफिकेशन 23 दिसंबर 2021 को जारी होगा और 23 जनवरी तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। सीजीएल टियर-1 का एग्जाम अप्रैल 2022 में होगा।
- एसएससी सीएचएसएल (10+2) परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को जारी होगा और इसके लिए 7 मार्च 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एग्जाम मई 2022 में होगा।
- एसएससी एमटीएस (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी होगा। इसके लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2022 में टियर-1 परीक्षा होगी।
- एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 मई 2022 को जारी होगा। 9 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। जुलाई 2022 में परीक्षा होगी।
- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी होगा। 16 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। सितंबर 2022 में परीक्षा होगी।
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।
- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2022 को जारी होगा। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।
- दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा जिसके लिए आवेदन 13 सितंबर 2022 तक लिए जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 अगस्त को जारी होगा। दिसंबर 2022 में एग्जाम होगा।
- साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 29 अगस्त 2022 को आएगा और परीक्षा जनवरी 2023 में होगी।
- दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 11 अक्टूबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा फरवरी 2023 में होगी।
- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 28 नवंबर 2022 को जारी होगा। आवेदन 27 दिसंबर 2022 तक लिए जाएंगे। टियर-1 परीक्षा मार्च 2023 में होगी।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2022 को और परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को निकलेगा। आवेदन 12 फरवरी 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा मई 2023 में होगी।
- कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलेगा। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2023 में परीक्षा होगी।