Home Entertainment फेमस सिंगर हर्षदीप कौर ने दी खुशखबरी

फेमस सिंगर हर्षदीप कौर ने दी खुशखबरी

Harshdeep kaur

इन दिनों फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. वहीं करीना कपूर खान भी दूसरी बार मम्मी बन गई हैं. अब हाल ही में बॉलीवुड की एक फेमस सिंगर हर्षदीप कौर के घर पर किलकारियां गूंज गई हैं. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. हर्षदीप कौर ने भी फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है.

हर्षदीप कौर ने लिखा, ”हमारे पास स्वर्ग का एक टुकड़ा आया है, जिसने हमें माता-पिता बनाया है। हमारा जूनियर सिंह आ चुका है और हम बहुत खुश हैं।” बता दें कि बेबी के आने से कुछ समय पहले ही हर्षदीर कौर ने पति मनकीत सिंह संग एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों नाइट सूट में नजर आ रहे थे। 

फोटो शेयर करते हुए हर्षदीप कौर ने लिखा था कि हम दोनों कुछ समय के लिए सोने जा रहे हैं, उन स्लीपलेस नाइट्स के आने से पहले। इससे पहले हर्षदीप कौर ने बेबी शावर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जो खूब वायरल हुई थीं। 

Exit mobile version