Home Entertainment जब सलमान ने श्रद्धा कपूर को दिया था करियर शुरुवात करने का...

जब सलमान ने श्रद्धा कपूर को दिया था करियर शुरुवात करने का ऑफर

hbd shradha

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं।  3 मार्च 1987 को दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हपुरे के घर जन्मीं एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आज श्रद्धा को शक्ति कपूर की बेटी नहीं बल्कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के रूप में जाना जाता है। श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें। 

श्रद्धा ने साल 2010 में अपनी पहली फिल्म की थी। खबरों की मानें तो श्रद्धा जब 16 साल की थी तब उन्हें सलमान खान  के साथ एक फिल्म ऑफर की गई थी। हालांकि श्रद्धा ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने 23 साल की उम्र में फिल्म ‘तीन पत्ती’ से जुड़ीं। श्रद्धा ने बताया कि वो हमेशा से एक एक्टर बनना चाहती थी लेकिन अपनी पढ़ाई के चलते उन्होंने इसमें जल्दबाजी नहीं की। फिल्म ‘तीन पत्ती’ के बाद उनकी अगली फिल्म ‘लव का द एंड’ थी, जिसमें श्रद्धा ने कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका निभाई। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी।

लेकिन 2013 में आई ‘आशिकी 2’ में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा को ब्लॉकबस्टर फिल्म मिली। इस फिल्म ने सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। ‘आशिकी 2’ सफलता के  बाद तो श्रद्धा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब उनके करियर को 10 साल हो चुके हैं और वो बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों शुमार हो गई हैं। श्रद्धा ने इसके बाद आशिकी 2, एक विलेन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, बागी 3 , हाफ गर्ल फ्रेंड और स्त्री , साहो जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Exit mobile version