Home Bollywood अबू धाबी में मानेगा IIFA का उत्सव, भाईजान लगाएंगे चार-चाँद

अबू धाबी में मानेगा IIFA का उत्सव, भाईजान लगाएंगे चार-चाँद

इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा अवार्ड शो International Indian Film Academy (IIFA) ने अपने आयोजन की घोषणा कर दी है। ये अवार्ड अबू धाबी के यास आइलैंड (Yas Island) में 18 और 19 मार्च 2022 को आयोजित होगा। IIFA के इस 22वें संस्करण को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करेंगे।

IIFA ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “महत्वपूर्ण घोषणा, भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव का 22वां संस्करण – IIFA अवार्ड्स 2022- 18 और 19 मार्च, 2022 को यास आइलैंड, अबू धाबी में आयोजित होने वाला है! हम तैयार हैं… क्या आप तैयार हैं?”

इसके साथ हीं IIFA ने सलमान खान की होस्टिंग के बारे में घोषणा करते हुए लिखा, “एक्साइटमेंट लेवल 100% क्योंकि बॉलीवुड से सबके चहेते भाई आईफा 2022 को होस्ट करने यास आइलैंड आ रहे हैं।”

यह आयोजन मिडिल ईस्ट के सबसे बड़े अत्याधुनिक इनडोर एंटरटेनमेंट वेन्यू, एतिहाद एरिना (Etihad Arena) में होगा। इस IIFA अवार्ड का आयोजन अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग और मिरल के कोलैबोरेशन से किया जायेगा। इस साल का IIFA बहुत हीं खास है क्योंकि इस बार भारत की आजादी का 75वां वर्ष पूरा हो रहा है और साथ हीं यूएई की 50 वीं वर्षगांठ-स्वर्ण जयंती समारोह भी है।

Exit mobile version