Home Bollywood विदेश में दिखा प्रियांका का देसी अवतार, फैंस हो रहे दीवाने

विदेश में दिखा प्रियांका का देसी अवतार, फैंस हो रहे दीवाने

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सबको अपने ठुमके से दीवाना बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) आये दिन सुर्ख़ियों में रहती हैं। चाहे वो अपने हस्बैंड के लिए चीयर करते दिखे या फिर उनके सेरोगेसी वाले बच्चे की खबर हो। प्रियंका सुर्ख़ियों का हिस्सा बन चुकी हैं। और अब फिर से प्रियंका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। क्योंकि प्रियंका का देसी अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

प्रियंका ये बखूबी जानती है कि अपने चाहने वालों का दिल कैसे जीता जाता है। भारत से दूर हॉलीवुड की दुनिया जा कर बस चुकी हैं लेकिन आज भी उनका दिल हिंदुस्तान में बसता है। जिसका जीता जगता सबुत प्रियंका का इंस्टाग्राम दे रहा है। प्रियंका ने आज अपने इंस्टा से कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें फैंस को उनका देसी अवतार सामने आ रहा है। जो भारत में बैठे उनके फैंस का दिन बना दिया है। देसी क्वीन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना हालिया लुक शेयर किया है,जिसमें वह बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों में देशी क्वीन लेमन येलो एंड ह्वाइट कलर के सूट सलवार में दिख रही है। उनकी आंखों पर लगा ब्लू गॉगल उनकी खूबसूरती को और भी उम्दा बना रहा है। और इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्हों ने कैप्शन में लिखा, “When the sun hits just right..”

प्रियंका के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट हैं। जिसमें ‘एंडिंग थिंग्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’, और वेब सीरीज ‘सिटाडेल।’ इसके साथ ही, प्रियंका के पास फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी है, जिसमें वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में देखी जाएंगी।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version