Home Bihar JCB से उखाड़ ले गए चोर 60 फीट लंबा व 10 फीट...

JCB से उखाड़ ले गए चोर 60 फीट लंबा व 10 फीट चौड़ा पुल

रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र में अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना लोहे का पुल गायब हो गया है। साठ फीट लंबा, दस फीट चौड़ा व बारह फीट ऊंचे पुल को सोमवार को JCB से उखाड़कर किसी वाहन से ले जाने की बात सामने आ रही है। प्रशासन व जल संसाधन विभाग को इस करतूत की भनक तक नहीं लगी। जानकारी के बाद विभाग के कनीय अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।

ग्रामीणों के अनुसार पुल से निकले लोहे को कई बार पिकअप पर लाद कर ले गये लोग। लोगों का अनुमान है कि लगभग बीस टन लोहा से पुल‌ बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार पुल को उखाड़ने वाले ने खुद को सिंचाई विभाग का कर्मी बताया था। जेसीबी मशीन, पीक अप वैन,औजारो से लैश 15 लोग पहुंचे थे।।जो पुल को नष्ट करने के साथ साथ उसके मलवो को भी वाहनो पर लादकर हटाते जा रहे थे।लगभग 8घंटे में पुल का पूर्जा पूर्जा खोलकर हटा दिया गया।

सूत्रों के अनुसार सैंकड़ों सालों से लोग गांव के उस पार आने-जाने के लिए नाव से नहर पार करते थे। इसी क्रम में वर्ष 1966 में यात्री से भरी नाव नहर के गहरे पानी में डूब गई। इस हादसे में दर्जन भर लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद 1972 से 1975 के बीच नहर पर उक्त लोहे के पुल का निर्माण तत्कालीन सरकार ने कराया था। पुल के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर इसके समानांतर कंक्रीट पुल का निर्माण हुआ।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version