Home Bihar रवीना टंडन को भा गया पटना के खान सर का ये अंदाज,...

रवीना टंडन को भा गया पटना के खान सर का ये अंदाज, विडियो किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने पटना के मशहूर खान सर (Khan Sir) को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। अब रवीना टंडन की इस पोस्ट के चर्चे हर जगह हो रहे हैं।

बता दें कि खान सर यूट्यूब के माध्यम से ही ऑनलाइन क्लासेस लेते हैं। अपने अलग ही अंदाज में वह कठिन से कठिन मुद्दों को आसान भाषा में समझाते हैं। यही वजह है कि युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता देखते ही बनती है।

रवीना टंडन ने खान सर का जो वीडियो शेयर किया है, इसमें खान सर भारत के नक्शे पर नदियों और भारत की भौगोलिक सीमा की चर्चा करते हुए इसे भारत के राष्ट्रगान से जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही रवीना टंडन की नजर खान सर के नए वीडियो पर पड़ी तो वह खुद को उसे शेयर करने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने खान सर के वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रवीना टंडन ने कैप्शन में लिखा है, ‘#guru…।’

खान सर अभी हाल ही में RRB-NTPC Result मामले में भी खूब चर्चा में आए थे। उनपर विद्यार्थियों को भड़काने के आरोप लगे थे। उस दरम्यान आधी रात को खान सर ने एक वीडियो संदेश जारी कर विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने की भी अपील की थी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version