Home Bollywood पति के साथ अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते दिखी एक्ट्रेस

पति के साथ अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड के झकास हीरो अनिल कपूर की बेटी और फैशन आईकॉन सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja) अब जल्द ही माँ बनने वाली हैं। सोनम ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया से दी है। सोनम के द्वारा इस खबर के शेयर होने के बाद उनके फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। सोनम ने अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Sonam Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के गोद में लेटी हुई हैं। और उन्होंने ब्लैक मेटर्निटी मोनोकिनी पहनी हुई हैं। इन तस्वीरों में सोनम हमेशा की तरह अपने फैशन सेंस की वजह से बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने फैंस को बताया है कि वह मां बनने वाली हैं।

शेयर इन तस्वीरों में सोनम और आनंद आहूजा की खुशी साफ देखि जा सकती है। सोनम ने अपने बच्चे के लिए कैप्शन ,में लिखा है कि, “चार हाथ, आपको बड़ा करने के लिए हम जो भी सबसे अच्छा कर सकते हैं, करेंगे। दो दिल, जो तुम्हारे साथ एक ही सुर में धड़केंग। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट से नहलाएगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”

बता दें कि, सोनम की शादी आनंद आहूजा से साल 2018 के मई में हुई थी। इनदोनो ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद इन दोनों ने एक दूसरे से शादी की। और अब शादी के 4 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने के लिए बिलकुल रेडी हैं।

Exit mobile version